नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- पति-पत्नी का रिश्ता जितना प्यार भरा होता है, उतना ही नोक-झोंक से भी रंगीन बना रहता है। इस रिश्ते में हल्की-फुल्की मस्ती और मजाक न हो, तो जैसे दिन अधूरा सा लगता है। हर पति अपनी पत्नी से बेइंतहा प्यार करता है, लेकिन उसे छेड़ने और थोड़ा परेशान करने में भी अलग ही मजा आता है। वहीं कई बार पत्नी की बातें ऐसी होती हैं कि पति भी हैरान रह जाता है। इसी मीठी तकरार और प्यारी नोक-झोंक के बीच रिश्ते की असली खूबसूरती छिपी होती है। हंसी-मजाक ही वो जादू है जो रिश्ते को हल्का, खुशहाल और मजबूत बनाए रखता है। तो आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए हम लेकर आए हैं पति-पत्नी के कुछ ऐसे ही मजेदार और धमाकेदार चुटकुले। इन जोक्स को पढ़िए, थोड़ी देर के लिए सारी टेंशन भूल जाइए और खुलकर हंसिए। पति-पत्नी से जुड़े 10 मजेदार चुटकुले- 1- पत्नी- सुनो जी...