नई दिल्ली, अगस्त 6 -- दिमाग को शांत रखना हो और तनाव दूर भगाना हो, तो हंसना सबसे अच्छा तरीका है। हंसने से मन हल्का और शांत होता है, साथ ही तनाव भी कम होता है। इतना ही नहीं, हंसना सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप भी अपने दिन की शुरुआत मुस्कुराहट और हंसी के साथ करना चाहते हैं, तो ये मजेदार चुटकुले जरूर पढ़ें। 1. डॉक्टर - आपका लड़का पागल कैसे हो गया? पिता- वो पहले जनरल बोगी में सफर करता था। डॉक्टर - तो इससे क्या? पिता- लोग बोलते थे थोड़ा खिसको, थोड़ा खिसको, तभी से खिसक गया। 2. सोनू पत्नी से- सुनती हो, अगर तुम्हारे बाल इसी रफ्तार से झड़ते रहे, तो मैं तुमको तलाक दे दूंगा। पत्नी- हे भगवान, मैं पागल अब तक इनको बचाने की कोशिश कर रही थी। 3. टीचर: कल मैं सूरज पर लैक्चर देने जा रही हूं, तुम लोग क्लास मिस मत करना। पप्पू: लेकिन मैं नहीं...