नई दिल्ली, जुलाई 13 -- घूमने का नाम सुनते ही जितनी खुशी होती है, उससे कहीं ज्यादा चर्चा घर में पैकिंग को लेकर शुरू हो जाती है। कोई कहता है इतना सामान क्यों ले जा रहे हो, तो कोई कहता है कि जरूरत पड़ गई तो क्या करेंगे। पति चाहते हैं कि बैग हल्का रहे, जबकि पत्नी हर जरूरी चीज साथ रखना चाहती है। इसी छोटी-छोटी नोकझोंक में ढेर सारी हंसी छिपी होती है। अगर आप भी कभी सफर से पहले पैकिंग को लेकर हुई बहस का हिस्सा बने हैं, तो ये चुटकुले आपको अपने ही घर की कहानी लगेंगे। पढ़िए पति-पत्नी की पैकिंग पर बने 30 मजेदार चुटकुले और खुलकर हंसिए। 1. पति: सिर्फ दो दिन के लिए जा रहे हैं। पत्नी: इसलिए तो सिर्फ दो बैग रखे हैं। 2. पति: इतने कपड़े कौन पहनता है? पत्नी: अगर मौसम बदल गया तो? 3. पति: बैग बंद ही नहीं हो रहा। पत्नी: प्यार से बंद करो। यह भी पढ़ें- टीचर ने बच्...