नई दिल्ली, जून 15 -- Join Indian Navy 10+2 B.Tech Entry 2027: अगर आप भारतीय नौसेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देख रहे हैं, और साथ ही बीटेक (B.Tech) की डिग्री भी हासिल करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और शानदार अवसर सामने आया है। भारतीय नौसेना द्वारा '10+2 बी.टेक एंट्री स्कीम' जनवरी 2027 कोर्स के तहत अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इस प्रतिष्ठित भर्ती प्रक्रिया के जरिए योग्य युवाओं को नौसेना के एग्जीक्यूटिव और टेक्निकल कैडर में सीधे कमीशंड ऑफिसर बनने का मौका मिलेगा। सबसे जरूरी बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जून 2026 है। ऐसे में जो छात्र इस परीक्षा के योग्य हैं, उन्हें बिना समय गंवाए तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर देना चाहिए।बिना किसी लिखित परीक्...