नई दिल्ली, मई 27 -- Join Indian Navy 2026: समंदर की लहरों पर देश की रक्षा करने और सफेद वर्दी पहनकर शान की जिंदगी जीने का सपना देश के लाखों युवाओं का होता है। यदि आपने हाल ही में अपनी कक्षा 12वीं की परीक्षा पास की है, तो भारतीय नौसेना (Indian Navy) आपको देश सेवा के साथ-साथ एक बेहतरीन करियर बनाने का सुनहरा मौका दे रही है। 12वीं कक्षा पास करने के बाद छात्र मुख्य रूप से दो बड़े रास्तों के जरिए भारतीय नौसेना का हिस्सा बन सकते हैं-पहला है 'नेशनल डिफेंस एकेडमी' (NDA) और दूसरा है 'अग्निवीर एसएसआर' (Agniveer SSR) योजना। यदि आप भी इंडियन नेवी में शामिल होकर एक साहसिक जीवन जीना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि इन दोनों एंट्री स्कीम के लिए जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया और मिलने वाली सैलरी का पूरा विवरण क्या है।1. एनडीए के जरिए बनें नौसेना में अफसर 12वीं...