पटना, अक्टूबर 1 -- रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट (एलएलपी) में 3500 पदों की बढ़ोतरी की है। रेलवे ने पूर्व में 11,127 पदों के लिए सेंट्रलाइज्ड एंप्लॉयमेंट नोटिस जारी किया था। पदों की समीक्षा के बाद सक्षम प्राधिकारी ने इसमें 3500 अतिरिक्त पद जोड़ने का निर्णय लिया है। अब कुल रिक्तियों की संख्या बढ़कर 14,627 हो गई है। आरआरबी पटना ईसीआर में आता है। यहां भी रिक्तियों की संख्या बढ़ी है। सीटों के बढ़ने से बिहार के युवाओं को भी लाभ होगा। बिहार से आरआरबी की परीक्षा में दस लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। बिहार के अभ्यर्थी देश के सभी बोर्ड में आवेदन करते हैं। यह भी पढ़ें- नौकरी देने वाले रेलवे भर्ती बोर्ड में ही 22 फीसदी पद खालीसात जोन में रिक्तियों में बढ़ो...