नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बेहद शानदार और बड़ा अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB), जिसे पहले CG व्यापम के नाम से जाना जाता था, ने ग्रुप-2 (तृतीय श्रेणी) उप समूह-02 के अंतर्गत 1,710 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में सहायक ग्रेड-3, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर, स्टेनो टाइपिस्ट, रजिस्ट्रेशन क्लर्क और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) जैसे 12 अलग-अलग श्रेणियों के पदों को भरा जाएगा। इनमें सबसे ज्यादा 1,206 पद सहायक ग्रेड-3 के लिए आरक्षित हैं।महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते है...