नई दिल्ली, जुलाई 13 -- JNU Admission 2026: देश की सबसे नामी और बेहतरीन यूनिवर्सिटीज में से एक, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पढ़ने का सपना हर साल लाखों नौजवान देखते हैं। अगर आप भी उन स्टूडेंट्स में से हैं जो 12वीं के बाद जेएनयू के शानदार कैंपस में अपनी जगह बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी और काम की खबर है। जेएनयू ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपने अंडरग्रेजुएट (यूजी) और सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी (सीओपी) प्रोग्राम्स में दाखिले की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। जी हां, इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो चुकी हैं। यूनिवर्सिटी का एडमिशन पोर्टल खुल चुका है और योग्य उम्मीदवार 22 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह आपके लिए जेएनयू जैसे प्रतिष्ठित संस्थान का हिस्सा बनने का एक बेहतरीन मौका है।बिना इंटरव्यू के मिले...