नई दिल्ली, फरवरी 27 -- दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के मामले में जेएनयूएसयू के पदाधिकारियों सहित अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। जेएनयूएसयू प्रेसिडेंट अदिति मिश्रा, जेएनयूएसयू की वाइस प्रेसिडेंट गोपिका बाबूत जेएनयूएसयू के जॉइंट सेक्रेटरी दानिश अली और जेएनयूएसयू के पूर्व प्रेसिडेंट नीतीश कुमार शामिल हैं। ऐसा माना जा रहा है इस मामले में आगे और लोगों की गिरफ्तारियां हो सकती है। बता दें कि, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टू़डेंट यूनियन (जेएनयूएसयू) द्वारा गुरुवार को निकाले गए विरोध मार्च के दौरान पुलिस और जेएनयूएसयू कार्यकर्ताओं के हिंसक बीच झड़प हो गई थी। पुलिस ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने उन पर हमला किया। वहीं प्रदर्शनकारी छात्रों ने अपने खिलाफ अत्यधिक बल प्रयोग का आरो...