नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- जेएनयू में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है। वेतन कटौती, बोनस नहीं मिलने और श्रम अधिकारों के उल्लंघन के विरोध में सफाई, मेस और सुरक्षा जैसे विभागों के 500 से ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने अवैध कटौती रोकने, बकाया बोनस देने, समान काम का समान वेतन लागू करने और निकाले गए साथियों को बहाल करने की मांग की है। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्मचारियों को चेतावनी दी है। ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (AICCTU) ने एक बयान में बताया कि सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे जबकि मेस कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर काम किया। यूनियन ने बताया कि कर्मचारी मांग कर रहे हैं कि उनके मासिक वेतन से होने वाली कथित अवैध कटौती बंद हो, बकाया बोनस का भुगतान किया जाए, निकाले गए कर्मचारियों क...