नई दिल्ली, अगस्त 9 -- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) प्रशासन ने पूर्व छात्र और कार्यकर्ता उमर खालिद की किताब 'फ्रैक्चर्ड कम्युनिटीज' पर होने वाली परिचर्चा के लिए दिए गए SSS-1 ऑडिटोरियम की बुकिंग को रद्द कर दिया है। यह कार्यक्रम 10 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होना था। इस सार्वजनिक चर्चा का आयोजन जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (JNUSU) की ओर से किया जाना था।JNU प्रशासन का तर्क: 'फॉर्म में नहीं दी गई कार्यक्रम की पूरी जानकारी' यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, ऑडिटोरियम की बुकिंग इसलिए रद्द की गई है क्योंकि वेन्यू रिक्वेस्ट फॉर्म में प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में पूरी और स्पष्ट जानकारी प्रदान नहीं की गई थी। प्रशासन ने कहा कि परिसर के ऑडिटोरियम और दूसरी ...