नई दिल्ली, जुलाई 25 -- अभिनव उपाध्याय, नई दिल्ली जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में कुलपति और पदासीन अन्य शिक्षकों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गया है। जेएनयू के एक प्रोफेसर से प्राप्त जानकारी के अनुसार] जेएनयू की कुलपति प्रो. शांतिश्री धुलीपुड़ी पंडित ने रेक्टर-1 प्रो. बृजेश कुमार पांडेय और रेक्टर-2 प्रो. दीपेंद्र नाथ दास को उनके पदों से हटा दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के लिहाज से ये दोनों पद वीसी के बाद बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं।नई बताई वजह हालांकि इन दोनों रेक्टर को पद से क्यों हटाया गया इसको लेकर जेएनयू में कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया जा रहा है। हालांकि कुछ शिक्षकों का कहना है कि कुलपति और रेक्टर के बीच कई मुद्दों को लेकर मतभेद थे। यह भी पढ़ें- जेएनयू में ग्रेजुएशन के दाखिले शुरू, CUET स्कोर से मिलेगी एंट्रीदो साल से अधिक स...