रांची, मई 1 -- झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे पर खींचतान तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और उसकी सहयोगी कांग्रेस दोनों ही जून में खाली होने वाली दो सीटों पर अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे हैं। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह कम से कम एक सीट चाहती है, जबकि जेएमएम दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने के पक्ष में है।क्या है कांग्रेस की मांग कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू ने कहा कि इस बार उनकी पार्टी पहले से अधिक मजबूत स्थिति में है और वह राज्यसभा में अपनी सीट बढ़ाना चाहती है। उन्होंने बताया कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद इंडिया गठबंधन के सहयोगियों के साथ बैठक होगी, जिसमें इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, कांग्रेस नेतृत्व इस विषय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से...