जयपुर, मार्च 5 -- जल जीवन मिशन में हुए भ्रष्टाचार के मामले में एसीबी ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल को ढूंढने के प्रयास तेज कर दिए हैं। एसीबी ने इस सिलसिले में विभिन्न राज्यों के 21 शहरों में छापेमारी कर करीब 50 लोगों से पूछताछ की है। उधर, इसी मामले में गिरफ्तार रिटायर्ड चीफ इंजीनियर की पत्नी की एक इमारत की आठवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल को ढूंढने के एसीबी के अभियान में वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में लगभग 40 टीमें तैनात की गईं। यह अभियान जयपुर, उदयपुर, बाड़मेर, जोधपुर, झालावाड़, कोटा और नागौर सहित कई स्थानों पर चलाया गया। इसके अलावा, नई दिल्ली, चंडीगढ़, फरीदाबाद, नोएडा और मेरठ में भी छापेमारी की गई।विभिन्न फार्महाउसों की जांच दिल्ली में एसीबी ने न्यू मोती बाग और डिफेंस कॉलोनी में छाप...