नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- Jitiya Vrat Katha: पितृपक्ष की अष्टमी को एक खास व्रत किया जाता है, जो संतान की दीर्घ आयु के लिए अच्छा माना जाता है। इस साल जितिया व्रत 3 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस व्रत में जीमूतवाहन और चिल्हो और सियारन की कथा सुनी जाती है। एक बार की बात है, सूत से सभी ऋषियों और देवों ने पूछा। एक बार नैमिषारण्य तीर्थ में ऋषियों ने सूत जी से पूछा ऐसा कौन सा व्रत है जिससे कलियग में बालक लंबी उम्र पाएंगे? सूत जी ने कहा कि जब द्वापर काल का अंत हो रहा था और कलियुग शुरू हो रहा था तब बहुत सी स्त्रियों ने सलाह की कि क्या इस युग मे माता के जीवित रहते पुत्र मर जाएंगे। वे पूछने के लिए गौतम ऋषि के पास गई। उन्होंने ऋषि से पूछा कि कोई ऐसा तप या व्रत बताएं, जिससे बालकों की उम्र लंबी हो। कलयुग में वो जीवत रहें। इसके बाद गौतम ऋषि ने उन्हे महाभा...