नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ (Jio Platforms IPO) पर दांव लगाने का आज आखिरी दिन है। यह आईपीओ 21 अक्टूबर को खुला था। निवेशकों के पास आज 23 अक्टूबर तक इनवेस्टमेंट का मौका है। ग्रे मार्केट में भी कंपनी की स्थिति मजूबत बनी हुई है। बता दें, पहले दो दिन में आईपीओ को 5 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिला है।किस कैटगरी में कितना सब्सक्रिप्शन (Jio Platforms IPO Subscription) जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को अबतक कुल 5.40 गुना सब्सक्राइब किया गया है। रिटेल कैटगरी में यह आईपीओ 1.55 गुना और क्यूआईबी में 12.87 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है। एनएनआईआई में 5.67 गुना आईपीओ सब्सक्राइब हो चुका है। बता दें, क्यूआईबी सेक्शन पहले 100 मिनट में ही पूरा भर गया था। एंकर निवेशकों के लिए कंपनी का आईपीओ 19 अक्टूबर तक खुला था। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी ने ...