Jio Platforms की लिस्टिंग के बाद बढ़ा रिलायंस का रुतबा, टाटा ग्रुप को भी पीछे छोड़ा
नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- जियो प्लेटफॉर्म्स की बंपर लिस्टिंग से रिलायंस ग्रुप का रुतबा बढ़ गया है। मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाले रिलायंस ग्रुप ने टाटा ग्रुप को भी पीछे छोड़ दिया है। देश के कॉरपोरेट मार्केट-कैप लीग टेबल में रिलायंस ग्रुप टॉप पर पहुंच गया है। रिलायंस ग्रुप की शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों की संयुक्त मार्केट वैल्यू 30.5 लाख करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गई है। इस मुकाम पर पहुंचने के साथ ही रिलायंस ग्रुप, टाटा ग्रुप से आगे निकल गया है। टाटा ग्रुप सालों से टॉप पर काबिज रहा है। यह बात सीएनबीसी-टीवी 18 की एक रिपोर्ट में कही गई है। 12.5 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा जियो प्लेटफॉर्म्स का मार्केट कैपजियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (Jio Platforms) के शेयर बुधवार 28 अक्टूबर को BSE और NSE दोनों प्लेटफॉर्म पर 21 पर्सेंट से ज्यादा के फायदे के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.