नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- Jio IPO Listing Today: जियो प्लैटफॉर्म्स के आईपीओ की लिस्टिंग का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। आज शेयर बाजार में इसकी लिस्टिंग हो जाएगी। यानी 28 अक्टूबर, बुधवार से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर जियो प्लैटफॉर्म्स के शेयरों में ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी। एक्सपर्ट्स ने इस शेयर के जरिए 23 प्रतिशत तक का शुरुआती मुनाफा होने का अनुमान जताया है। जियो का आईपीओ 21-23 अक्टूबर तक आया था। इसके लिए 30,213 करोड़ रुपये के देश से सबसे बड़े आईपीओ के लिए 22 गुना से अधिक बोली प्राप्त हुई थी। शेयरों का अलॉटमेंट 26 अक्टूबर को कर दिया गया है। एंकर इन्वेस्टर्स को 19 अक्टूबर को 8,110 करोड़ रुपये के शेयरों का अलॉटमेंट किया गया था।ग्रे-मार्केट का हाल इस बीच, लिस्ट होने से पहले ग्रे-मार्केट में मंगलवार को कंपनी क...