JIO IPO से पहले नई हलचल? शुक्रवार को रिलायंस करने वाली है बड़ा ऐलान
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- अगर मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) का इंतजार कर रहे हैं तो शुक्रवार का दिन आपके लिए अहम होने वाला है। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आईपीओ लॉन्चिंग से पहले कंपनी अपनी पहली अर्निंग्स रिपोर्ट जारी करने वाली है। बता दें कि 17 जुलाई यानी शुक्रवार को जियो की पैरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जारी करने वाली है। इसी दौरान, जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल समेत अन्य कारोबार के आंकड़े भी जारी किए जाएंगे।ब्रोकरेज का अनुमान? मिंट की एक खबर के मुताबिक ब्रोकरेज हाउस नोमुरा के एनालिस्ट्स ने 7 जुलाई की एक रिपोर्ट में कहा, "हमारा अनुमान है कि पहली तिमाही में जियो प्लेटफॉर्म्स का रेवेन्यू 3% (क्वार्टर-ऑन-क्वार्टर) और 13% (साल-दर-साल) बढ़कर Rs.39,600 करोड़ हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.