नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- Jio IPO Updates: रिलायंस जियो के आईपीओ का इंतजार कर रहे निवेशकों को इस महीने खुशखबरी मिल सकती है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का आईपीओ इस महीने या अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है। आईपीओ को लेकर जियो ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार विदेश निवेशक भी इस आगामी आईपीओ में पॉजिटिव नजर आ रहे हैं।21 से 23 तक खुल सकता है आईपीओ (Jio IPO Dates) रिपोर्ट में कहा गया है कि जियो का आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर के दौरान खुला रह सकता है। वहीं, एंकर निवेशकों को 19 अक्टूबर को दांव लगाने का मौका मिल सकता है। बीएसई और एनएसई में कंपनी की लिस्टिंग 28 अक्टूबर को होने की संभावना है। आईपीओ की टाइमलाइन कुछ हद तक मार्केट के मौजूदा कंडीशन पर भी निर्भर करेगा। बता दें, आईपीओ की तारीखों को लेकर जियो की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान ...