नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- भारत में बड़े IPO में पैसा लगाने वाले निवेशकों को हर बार लिस्टिंग के दिन शानदार मुनाफा नहीं मिला है। Hyundai Motor India, LIC और Paytm जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत करने के उदाहरण मौजूद हैं। अब निवेशकों की नजर मुकेश अंबानी की कंपनी Jio Platforms के IPO पर है। यह देश के सबसे बड़े IPO में शामिल होने जा रहा है। सवाल है कि क्या Jio शेयर बाजार में लिस्टिंग के दिन निवेशकों को अच्छा मुनाफा दिला पाएगा या बड़े IPO का पुराना ट्रेंड फिर देखने को मिलेगा? यह भी पढ़ें- कुछ ही घंटे में खुलेगा Jio IPO, आकाश अंबानी ने बताया कंपनी का प्लान Jio Platforms के IPO को लेकर बाजार में उत्साह है। एंकर निवेशकों की मजबूत मांग और ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में तेजी ने उम्मीदें बढ़ाई हैं। मंगलवार को उपलब्ध बाजार अनुमानों क...