नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- रिलायंस जियो ने अपनी 10वीं सालगिरह के मौके पर JioBharat फीचर फोन यूजर्स के लिए खास Anniversary Offer लॉन्च किया है। फेस्टिव सीजन में आया यह ऑफर खास तौर से उन यूजर्स के लिए है, जो अभी भी 2G फीचर फोन इस्तेमाल कर रहे हैं और 4G नेटवर्क पर अपग्रेड करना चाहते हैं। ऑफर के साथ चुनिंदा JioBharat 4G फोन 1,499 रुपये में उपलब्ध हैं और इसके साथ छह महीने के कनेक्टिविटी बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं। ऑफर के साथ ग्राहकों को हर महीने 14GB डेटा और अनलिमिटेड HD वॉइस कॉलिंग का फायदा छह महीने तक मिलेगा। यानी छह महीने के दौरान यूजर्स को कुल 84GB डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। ये फायदे लागू नियम और शर्तों के साथ मिलते हैं। यह भी पढ़ें- अक्टूबर में लॉन्च होंगे ये धांसू फोन, Vivo-Oppo से लेकर गेमिंग फोन तक लिस्ट में2G यूजर्स के लिए...