नई दिल्ली, जुलाई 3 -- अगर आप Jio या Airtel का सिम इस्तेमाल करते हैं, तो आने वाले महीनों में मोबाइल रिचार्ज के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। पॉपुलर टिपस्टर संजू चौधरी ने X पर पोस्ट कर दावा किया गया है कि देश की दो सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियां इस साल अपने मोबाइल टैरिफ यानी रिचार्ज प्लान की कीमतों में 15 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी कर सकती हैं। हालांकि अभी तक कंपनियों की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन टेलीकॉम सेक्टर के जानकारों का मानना है कि बढ़ती लागत, 5G नेटवर्क पर निवेश और बेहतर कमाई (ARPU) के लक्ष्य को देखते हुए कंपनियां जल्द टैरिफ बढ़ाने का फैसला ले सकती हैं। गौरतलब है कि पिछले साल भी Jio, Airtel और Vi ने अपने कई प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान महंगे किए थे। अब अगर एक बार फिर टैरिफ बढ़ता है, तो करोड़ों मोबाइल यूजर्स क...