नई दिल्ली, जून 19 -- मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ का इंतजार खत्म हो गया है। कंपनी के निदेशक मंडल ने रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस के प्रारूप को मंजूरी दे दी है। यह ऐलान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने किया है। मुकेश अंबानी ने रिलायंस की 49वीं वार्षिक आम बैठक में बताया कि जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के ड्राफ्ट पेपर को आज ही सेबी के पास जमा कराया जाएगा। अंबानी ने कहा कि जियो के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने से दुनिया देखेगी कि भारत वैश्विक स्तर की टेक्नोलॉजी कंपनियां बना सकता है।रिलायंस इंडस्ट्रीज ने स्टॉक एक्सचेंज में दी जानकारी इस बीच, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को आईपीओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। रिलायंस ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 27 करोड़ न...