नई दिल्ली, मई 3 -- Reliance Jio ने एक बेहद सस्ता और पॉपुलर प्रीपेड प्लान अपने पोर्टफोलियो से हटा दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जियो ने अपना 209 रुपये वाला प्रीपेड प्लान बंद कर दिया है, जो मायजियो ऐप के लिए एक्सक्लूसिव था। हालांकि कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह प्लान, जो पहले MyJio ऐप के 'Affordable Packs' सेक्शन में 'Value Plans' कैटेगरी के तहत उपलब्ध था, अब दिखाई नहीं दे रहा है। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद कंपनी ने इसे बंद कर दिया है। इस प्लान में ग्राहकों को क्या-क्या मिलता है, चलिए बताते हैं...अब ऐप पर नहीं दिख रहा यह प्लान टेलीटॉमटॉक की रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स को अब 209 रुपये वाले पैक की कमी खलेगी, जो जियो का ऐसा एकलौता प्रीपेड प्लान था जिसमें रोजाना 1GB डेटा मिलता था। रिपोर्ट ...