नई दिल्ली, मार्च 25 -- भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए खास ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें JioHome के 3 महीने वाले प्लान से रिचार्ज करने पर 1 महीने की वैलिडिटी फ्री दी जा रही है। यानी कुल मिलाकर यूजर को 4 महीने की वैलिडिटी मिल जाती है ज्यादा वैल्यू और लंबी वैलिडिटी मिलेगी। JioHome जियो की एक ब्रॉडबैंड और डिजिटल एंटरटेनमेंट सर्विस है, जिसमें घर पर हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ OTT ऐप्स और टीवी चैनल्स का फायदा मिलता है।इसमें यूजर्स को एक ही प्लान में इंटरनेट, लाइव टीवी और एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज दिया जाता है, जिससे अलग-अलग सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं पड़ती। यह ऑफर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो लंबे समय के लिए रिचार्ज करना पसंद करत...