नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- कई बार ऐसा होता है कि घर के अंदर मोबाइल नेटवर्क ठीक से नहीं आता, इंटरनेट की स्पीड धीमी रहती है या फिर कॉल के दौरान आवाज बार-बार कटने लगती है। ऐसी परेशानी होने पर समझ नहीं आता कि आखिर किस कंपनी का SIM इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा। अब आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने एक नया ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इसका नाम Network Anubhav है। इस वेबसाइट की मदद से आप अपने इलाके में Jio, Airtel, Vi और BSNL जैसे टेलीकॉम ऑपरेटर के नेटवर्क की जानकारी देख सकते हैं। यहां मोबाइल इंटरनेट की डाउनलोड और अपलोड स्पीड के साथ कॉल की क्वालिटी से जुड़ी जानकारी भी मिलेगी। खास बात यह है कि इसके लिए आपको अलग-अलग कंपनियों की वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं होगी। एक ही जगह पर कई नेटवर्क की जानकारी मिल जाएगी। ...