रांची, जुलाई 27 -- बंगाल की खाड़ी पर विकसित हो रहा निम्न दवाव का क्षेत्र अब तेजी से मजबूत होकर एक बड़े मौसम प्रणाली (बेदर सिस्टम) में तब्दील हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सोमवार की शाम तक इसके अति गहरे निम्न दवाव क्षेत्र में बदलने के आसार हैं। यह सिस्टम ओडिशा के पारादीप व पश्चिम बंगाल के सागर डीप के बीच से होकर उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके बाद झारखंड के दक्षिणी हिस्से व ओडिशा के उत्तरी भाग को चुते हुए इसके छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बदलते सिस्टम के असर से झारखंड के दक्षिणी भाग यानी कोल्हान प्रमंडल और उससे सटे खूंटी, रांची, सिमडेगा व गुमला जिलों में सोमवार व मंगलवार को घने बादल छाए रहेंगे। इसके चलते कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे में इस सिस्टम...