Jharkhand weather update: बदलने वाला है मौसम, कल से 6 दिन तक होगी बारिश; इन जिलों के लिए अलर्ट
रांची, मई 17 -- झारखंड में कल से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 18 मई से 23 मई तक राज्य में बारिश होने की संभावना जताया है। दो दिन के लिए 11 जिलों के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। जबकि बाकी इलाकों के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने रविवार को झारखंड के कई इलाकों में 18 मई से शुरू होकर छह दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने बताया कि सोमवार को धनबाद और गिरिडीह जबकि मंगलवार को नौ जिलों के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि 18 मई से 23 मई तक हल्की से मध्यम बारिश के बीच 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है। यह भी पढ़ें- झारखंड की अदालतों में अब हाईब्रिड मोड में होगी सुनवाई, हाईकोर्ट ने भेजा निर्देश 18 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.