Jharkhand Weather Update: दिनभर की गर्मी के बाद शाम की बारिश से राहत, अगले 4 दिन का क्या हाल
रांची, जून 6 -- Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम अपना अलग-अलग रंग दिखा रहा है। शुक्रवार को दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे, लेकिन शाम अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश हुई। करीब आधे घंटे की बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली, हालांकि उमस कम नहीं हो सकी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले चार-पांच दिनों से लगातार तेज गर्मी पड़ रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। शुक्रवार को भी सुबह से तेज धूप और उमस बनी रही। दिनभर लोग गर्मी से परेशान रहे और पसीने से तरबतर दिखे। तेज धूप के कारण लोगों ने बाहर निकलने से परहेज किया। यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव: झारखंड में कांग्रेस प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.