Jharkhand Weather Update: झारखंड में आंधी और तूफान ने मचाई तबाही, 7 की मौत और 10 घायल
रांची, मई 16 -- झारखंड में आंधी, गरज के साथ बारिश और वज्रपात का दौर जारी है। यह अगले कुछ दिनों तक कामय रहने की संभावना है। छोटानागपुर समेत पलामू और जमशेदपुर में तूफान से भारी क्षति की बात कही जा रही है। शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आने से राज्य में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हैं। वहीं एक किशोर की मौत मकान के मलबा में दबने से हो गई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पलामू के नवाबाजार में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन लोग झुलस गए। उधर, लातेहार के मनिका में वज्रपात से एक की मौत हो गई। इसी जिले के सदर प्रखंड के रेहला गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी झुलस गईं। उधर, लातेहार के ही बालूमाथ में ठनका से एक महिला झुलस गई। गढ़वा शहर में भी वज्रपात ने कहर ढाया। वहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग झु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.