रांची, नवम्बर 24 -- बंगाल की खाड़ी से लेकर अंडमान सागर में तेजी से बदलाव के कारण झारखंड में 29 नवंबर से बादल छाएंगे और उसके बाद बारिश हो सकती है। वहीं सोमवार से अगले पांच दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में सुबह में कुहासे और आंशिक बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी और उसके पास अंडमान सागर के दक्षिणी भाग में गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। 24 नवंबर से यह निम्न दबाव चक्रवातीय तूफान का रूप ले सकता है। वहीं 25 नवंबर तक तमिलनाडु के कन्याकुमारी के पास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन निम्न दबाव क्षेत्र में बदलेगा। इस दो बड़े सिस्टम के बनने से 29 नवंबर से झारखंड में बादल छाएंगे। इसके बाद बारिश होने की संभावना है। इधर, बीते तीन दिनों में राज्य में ठंड की स्थिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.