Jharkhand Weather: बारिश से हाहाकार, पुल टूटे और सड़कें बही, बाढ़ जैसे हालात; आज कैसा मौसम
रांची, सितम्बर 2 -- Jharkhand weather: झारखंड में पिछले तीन दिन (30 अगस्त से) से हो रही लगातार बारिश से राज्यभर में डेढ़ दर्जन पुल-पुलिया ध्वस्त और क्षतिग्रस्त हो गए हैं। डायवर्जन से लेकर सड़कें तक बह गई हैं। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का प्रखंड और जिला मुख्यालय से भी संपर्क टूट गया है। जिलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य में डेढ़ लाख से अधिक की आबादी सीधी प्रभावित हुई है। बारिश का सबसे ज्यादा असर लोहरदगा जिले में दिखा है। लोहरदगा-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंडरा के पास फुलझर नाला का पुल चालू होने के महज आठ माह में क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, पेशरार प्रखंड में कुराग पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। हनहट-खरता कोयल पुल का पिलर बैठ गया है। कैरो-टाटी और कैरो-जिंगी पथ पर कोयल नदी के पुल जर्जर हैं, जबकि कोलसिमरी-नदीनगड़ा पुल ध्वस्त हो गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.