रांची, अप्रैल 16 -- Jharkhand Weather: रांची समेत झारखंड का मौसम गर्म हो गया है। दिन में धूप की तपिश बढ़ गयी है। पलामू में भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। यहां का तापमान 42.6 डिग्री तक पहुंच गया है। तीखी धूप की तपिश से हवा भी गर्म होकर तापमान बढ़ा रही है। हालांकि, गुरुवार से राज्य के संताल परगना के जिलों में गुरुवार से बादल छाएंगे। कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने का पूर्वानुमान है, बावजूद इसके राज्य के शेष भागों में गर्मी सताएगी।कहां कितना तापमान मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। इससे झारखंड में उष्ण लहर (हीट वेव) चलने के आसार हैं। विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों में राज्य का अधिकतम तापमान 41 से 45 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। बुधवार की दोपहर यहां घर से बाहर निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.