रांची, अप्रैल 9 -- Jharkhand Weather: रांची समेत राज्यभर में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर जारी है। बुधवार को आंधी की चपेट में आकर कोबरा बटालियन के एक जवान और एक महिला की मौत हो गई। वहीं वज्रपात से एक युवक की जान चली गई। कई जिलों में पेड़ धराशायी हो गए। रांची समेत कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हुई। अगले 24 घंटों में कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अनुमान है। पहली घटना प. सिंहभूम के सारंडा में घटी, जहां मंगलवार की रात आंधी में सीआरपीएफ कैंप पर एक विशाल पेड़ गिर गया। इससे कोबरा 210 बटालियन के जवान राकेश कुमार की मौत हो गई। दूसरी घटना हजारीबाग के विष्णुगढ़ स्थित बनासो बाजार की है, जहां बुधवार को दोपहर में आंधी में बिजली का पोल गिरने से प्याज बेच रही सोहगी देवी (55) की दबकर मौत हो गई। तीसरी घटना जमशेदपुर के डिमना में वज्रपात से एक युवक की म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.