Jharkhand Weather: खेत में धान की रोपाई के दौरान गिरी बिजली, 5 महिलाओं की मौत, 4 घायल
रांची, अगस्त 2 -- Jharkhand Lightning Strike: झारखंड में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में पांच महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गईं। ये हादसे रामगढ़ और गोड्डा जिलों में हुए। सभी महिलाएं खेतों में धान की रोपाई कर रही थीं, तभी उन पर बिजली गिर गई।रामगढ़ में तीन महिलाओं की मौत पुलिस के मुताबिक, रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड में आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखा देवी (45), रोशनी कुमारी (21) और सुशांति देवी (34) के रूप में हुई है। इनमें रेखा देवी और रोशनी कुमारी सकुल गांव की रहने वाली थीं, जबकि सुशांति देवी पलानी गांव की निवासी थीं।गोड्डा में दो अन्य महिलाओं की मौत वहीं, गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड के महेशपुर-रामपुर गांव में बिजली गिरने से दो अन्य महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.