Jharkhand Protest March LIVE: छात्रों का विधानसभा घेराव आज, देवेंद्र नाथ महतो बोले- बदलाव का दिन है
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- Jharkhand protest live updates: झारखंड में भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ पिछले 15 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्र अभी भी सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हुए हैं। रविवार को सरकार के साथ छठे दौर की बातचीत के बाद अधिकतम मांगों पर सहमति होने के बावजूद छात्रों का साफ कहना है कि जब तक सीबीआई जांच के आदेश नहीं दिए जाएंगे, तब तक आंदोलन वापस नहीं होगा। उनका आरोप है कि सरकार ने उनकी आधी-अधूरी मांगे मानी हैं। इसी कड़ी में प्रदर्शनकारी आज विधानसभा तक मार्च करने वाले हैं। इस मार्च के लिए पुलिस भी हाई अलर्ट पर है। जगह-जगह सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है और सख्ती बढ़ा दी गई है। पुलिस ने कहा है कि अगर छात्र शांतिपूर्ण तरीके से मार्च करेंगे तो उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी और इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि छात्रों को साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.