रांची, अगस्त 11 -- Jharkhand Protest Live: नई विधानसभा तक मार्च के दौरान छात्रों पर हुई लाठीचार्ज के बाद बीजेपी ने आज झारखंड बंद का ऐलान किया है। इसका सबसे ज्यादा असर रांची में दिखाई दे रहा है। प्रदर्शनकारी सड़कों पर बैठकर और टायर जलाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इससे ट्रैफिक पर भी असर पड़ रहा है। बंद को देखते हुए कई जिलों में निजी स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। उधर पुलिसकर्मी भी पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि बंद के दौरान गड़बड़ी, हिंसा और विधि व्यवस्था भंग करने वालों की खैर नहीं होगी। किसी भी किसी स्थिति से निपटने के लिए रांची में करीब दो हजार पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर रखने और किसी भी आपात स्...