रांची, अगस्त 11 -- Jharkhand Protest Live: रांची में नई विधानसभा घेराव के दौरान सोमवार को छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने आज झारखंड बंद का आह्वान किया है। बीजेपी प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रदेश कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ इसका ऐलान किया और कहा है कि मंगलवार सुबह 8 बजे से ही बंदी शुरू हो जाएगी। इधर, बंद को देखते हुए कई जिलों में निजी स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन भी सतर्क है और सुरक्षा कड़ी कर दी है। पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि बंद के दौरान गड़बड़ी, हिंसा और विधि व्यवस्था भंग करने वालों की खैर नहीं होगी। ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। LIVE UPDATE:9.O5 AM: Jharkhand Protest Live: झारखंड बंद पर क्या बोले छात्र? झारखंड में आज BJP के राज्यव्यापी बंद के आह्वान पर छात्र ...