Jhansi News: 43 बिना टिकट यात्रा करते पकड़े
झांसी, जुलाई 24 -- Jhansi News: झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-निवाड़ी रेलखंड में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 43 बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। उनसे जुर्माना वसूला गया। शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक झाँसी अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम के लिए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-निवाड़ी रेलखंड पर रेलवे स्टेशन पर व ट्रेनों में बिना टिकट, अनियमित यात्रा करते हुए, गंदगी फ़ैलाने वाले 43 यात्रियों को पकड़ा। उनसे 24780 रूपए का रेल राजस्व वसूल किया गया। जांच अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक मनोहर लाल मीना, संजय गौर, हरीश परिहार, अलका श्रीवास्तव, प्रिय वर्मा, अजय सिकरवार तथा विशाल सिंह द्वारा चलाया। यह भी पढ़ें- पेज 5: फर्जी टिकट पर यात्रा करते हुए 84 रेलयात्री पकड़े गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.