झांसी, अगस्त 23 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। तीन दिनों से जारी बारिश ने रविवार को शहर की रफ्तार थाम दी। दोपहर में करीब 40 मिनट की झमाझम बारिश से नाले-नालियां उफना गए और सड़कें तालाब बन गईं। निचले इलाकों में कई इंच पानी भरने से घर-दुकानों में पानी घुस गया, जबकि पुल-पुलियों और अंडरब्रिज से आवागमन मुश्किल हो गया। जलभराव और बारिश के चलते बिजली व्यवस्था भी लड़खड़ा गई और बाजारों की रौनक छिन गई। नगर के चौक-चौराहे, तंग बस्तियां जलथल हो गई। कई स्थानों पर जलजमाव हो गया। पुल-पुलियों, अंडर ब्रिज से निकलना मुहाल हुआ। कच्चे मकानों से पानी टकपने लगा। हालांकि देर शाम रिमझिम बारिश होती रही। रविवार भोर 4 बजे बूंदाबांदी हुई। इसके बाद रिमझिम बारिश का क्रम बरकरार रहा। सुबह सूर्योदय पर घने बादल शहर को घेरे रहे। 8.30 बजते ही आकाश साफ होने लगा। दोपहर 12 बे ...