झांसी, अक्टूबर 24 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। नबाबाद थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 'मेक आइडिया मेडिटेशन' नामक एनजीओ के माध्यम से विभिन्न स्कूलों में योगा शिक्षक की नौकरी का झासा देकर 40 लोगों से 25-30 लाख रुपए लेकर वापस न करने वाला शातिर ठग धर-दबोचा। वह एक साल से फरार था। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया। इसका एक साथी अब भी फरार है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बल्लमपुर के रहने वाले मनोज राय ने साल 2025 में 31 अगस्त को थाना नवाबाद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया था कि चिरगांव के रहने वाले राजेश मिश्रा व दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी सगीर अहमद ने उनसे व उसके जान पहचान के 40 व्यक्तियों से नौकरी के नाम पर 25 से 30 लाख रुपए ले लिए। जब नौकरी नहीं लगी तो रुपए वापस मांगे गए। जिसे इन लोगों ने देने से इंकार कर दिया। एसपी सिटी प्...