Jhansi News: 24 घंटे से थमे मेघों ने बढ़ाई उमस, शाम हुई सुहानी
झांसी, अगस्त 17 -- Jhansi News: झांसी। कल (रविवार) दोपहर झमाझम बारिश हुई। देर रात तक सावन में मेघों की झड़ी लगी रही। वहीं करीब 24 घंटे से ठहरे मॉनसून ने बुंदेलों की मुश्किलें बढ़ा दी। जमीन से छूटे भभके से उमस बढ़ गई। जिससे हर कोई पसीने से तर-ब-तर रहा। ऊपर से खुले आकाश ने मौसम की रूमानियत छीन ली। हालांकि देर शाम छाए घने बादलों से शाम सुहानी हुई। पर, बादल उम्मीद पर खरे नहीं उतरे। सोमवार 5.50 बजे सूर्योदय हुआ। उस वक्त घने बादल शहर को घेरे थे। 6.30 बजे मेघ अब बरसे के कब बरसे की श्रेणी में आए। लेकिन, बूंदाबांदी तक नहीं हुई। 8.30 बजे आकाश साफ होने लगा। इसके बाद बादलों और सूरज के बीच आंख-मिचौनी के गेम शुरू हुआ। इसी खेल ने झांसीवालों की मुश्किलें बढ़ा दीं। 10.30 बजे धूप में तेजी आई। 11.30 बजे फिर बादल छा गए। दोपहर 1.30 बजे से आकाश साफ होने लगा। जिससे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.