झांसी, सितम्बर 21 -- Jhansi News: झांसी। झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव सितौरा में पशु चराते वक्त सुखनई नदी के पानी के तेज बहाव में बहने से 60 वर्षीय किसान बह गया था। वहीं सोमवार को 14 घंटे तक चले तगड़े रेस्क्यू के बाद उसका शव बरामद किया गया। शव देखते ही परिजन बिलख पड़े। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव सितौरा निवासी 60 वर्षीय शिवनाथ यादव किसान व पशुपालक थे। रविवार शाम वह सुखनई नदी के सितौरा घाट स्थित बड़ी माता मंदिर के पास अपनी भैंसें चरा रहे थे। तभी जानवर किनारे पहुंचे। वह उन्हें भगाने लगे और नदी के पानी में गिर गए। जिससे वह पानी के तेज बहाव में बहते चलते गए। इससे पहले कि कोई कुछ समण् पाता वह पानी में डूब गए। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। परिजन पहुंचे और फूट-फूटकर रो पड़े। सूचना पर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार भारती, लेखपाल ...