Jhansi News: 13 बकाएदारों के काटे कनेक्शन, 4.85 लाख वसूले
झांसी, अगस्त 18 -- Jhansi News: झांसी, (बरुआसागर)। बरुआसागर में बिजली विभाग के बैनर तले मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 13 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। उनसे 4 लाख 85 हजार रुपए की वसूली की गई। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने बकायेदार उपभोक्ताओं से लंबित विद्युत बिलों का भुगतान करने की अपील करते हुए स्पष्ट किया कि निर्धारित समय पर बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से बड़े बकायेदारों में खलबली मची रही। अभियान में उपखंड अधिकारी गगन अग्निहोत्री, अवर अभियंता रजनीश कुमार के साथ बरुआसागर उपकेंद्र पर तैनात सुरेंद्र कुमार (टीजी-2), सुनील कुमार, गोलू, भगवत, परशुराम एवं रूप सिंह ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अप्रिय का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.