Jhansi News: 12 लाख, दो भैंसें, बुलेट, जेवर न देने पर शादी से इंकार
झांसी, अक्टूबर 15 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। रिंग सेरेमनी के बाद लड़के वाले 12 लाख रुपए नगद, दो भैंसे, बुलेट, जेवर सहित अन्य सामान की मांग रखने लगे। असमर्थता जाहिर करने पर उन्होंने शादी से इंकार कर दिया। यह पीड़ा एक मां की है। बेटी का रिश्ता टूटने के बाद उन्होंने यह आरोप लड़केवालों पर लगाए हैं। वहीं सीपरी बाजार थाना पुलिस ने दूल्हे समेत तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्वालियर रोड स्थित पाल कॉलोनी की रहने वाली मुन्नी राजपूत पत्नी नारायण राजपूत ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके रिश्तेदार चरखारी निवासी चन्द्रशेखर राजपूत ने इकलौती बेटी दीक्षा राजपूत का संबंध महोबा के कुलहाड़ के लाड़पुर के रहने वाले हरी सिंह राजपूत के बेटे ह्रदेश राजपूत से तय कराया था। शादी में पांच लाख रुपए नगद, एक 1 जंजीर, अंगूठी, भैस, घर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.