झांसी, सितम्बर 12 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता। पालिका सभागार में प्रांतीय मेला जलविहार महोत्सव को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता रामदास ब्रह्मचारी ने की। इस दौरान पालिकाध्यक्ष शशि-आयुष श्रीवास, उपजिलाधिकारी मनोज कुमार भारती, ईओ महेन्द्र कुमार चौधरी सहित अन्य मंदिर के पुजारी मौजूद रहे। बैठक में मेला जलविहार महोत्सव की बेहतरी पर मंथन पर हुआ। विमान सड़क पर गड्ढा मुक्त किया जाना, विमानों पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था, बिजली सहित सुरक्षा के मुकम्मल इंतजामों पर मंथन किया गया। साफ-सफाई का मुद्दा हावी रहा। विमानों की सुरक्षा के लिए पुलिस विमान मेला प्रभारी की नियुक्ति, पथ प्रकाश व्यवस्था मेंला क्षेत्र में पानी के टैंकरों से पानी की व्यवस्था, नदीघाट रिपटा जलबिहार स्थल पर दो बिहार स्थल बनाने, ट्राफिक सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। मंदिर पुज...