झांसी, अक्टूबर 3 -- Jhansi News: झांसीरानी के शहर झांसी में शनिवार को घर-घर महालक्ष्मी पर्व मनाया गया। सोलह श्रृंगार किए महिलाओं ने सुबह से व्रत रखा और पूजन किया। दोपहर में होम-हवन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान हुए। टोलियों में महिलाओं ने '..आमौती-दामौती रानी, ..सोहल बोल की एक कहानी, ..सुनो महालक्ष्मी रानी'। कथा पढ़ी। इसके बाद आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। शनिवार भोर से घरों में उत्सवी माहौल रहा। घरों में स्वास्तिक माहौल रहा। महिलाओं ने निराहार व्रत रखा। पर्व को लेकर नगर के बाजार गुलजार रहे। सीपरी, सदर, बड़ाबाजार, मानिक चौक, बिसाती बाजार, कोतवाली के ढाल, नरिया बाजार सहित अन्य मार्केट में कपड़ा, चूड़ी, पूजन सामग्री, कॉस्मेटिक, ऑर्टीफिशियल ज्वैलरी की दुकानों पर भीड़ रही। फल-फूल, मिठाईयां घर-घर पहुंची। वहीं दोपहर घरों में चौक पूरे गए। केले के ...