Jhansi News: होटल संचालकों के साथ हुई जेडीए की बैठक
झांसी, जुलाई 17 -- Jhansi News: झांसी। होटल गेस्ट हाउस लॉज आदि के संचालकों के साथ जेडीए सभागार में बैठक हुई। जिसमें सुरक्षा मानकों को लेकर कहा कि सभी वैध फायर एनओसी जरूर लें। जेडीए उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक दौरान सीएफओ मौजूद रहे। बैठक में होटलों, गेस्ट हाउस एवं लॉज में वैध फायर एनओसी की उपलब्धता तथा भवन उपविधियों एवं सुरक्षा मानकों पर चर्चा की। उपाध्यक्ष जेडीए ने कहा कि सभी का दायित्व है कि अपने संस्थानों का संचालन स्वीकृत मानचित्र के साथ करें। वैध फायर एनओसी होना जरूरी है।जिन संस्थानों में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण, पार्किंग व्यवस्था का अभाव, वैध फायर एनओसी उपलब्ध नहीं है या अग्निशमन एवं विद्युत सुरक्षा संबंधी कमियां हैं, उन्हें 7 दिनों में कमियां दूर करके वैध फायर एनओसी लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.