झांसी, अक्टूबर 25 -- Jhansi News: ससुर ने दामाद पर लगाया बेटी का सिर दीवार में मारकर हत्या का आरोप, झूठ बोलकर दामाद मायके से होटल ले गया जेई का पेपर देने मायके आई थी महिला, दो दिन पहले पति मौसी के घर ले जाने की बात कहकर ले गया था साथ झांसी,संवाददाता

होटल में पत्नी की मौत सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में स्थित होटल में पति के साथ ठहरी पत्नी की मौत हो गई। उसकी चार माह पहले शादी हुई थी। पत्नी जूनियर इंजीनियर की परीक्षा देने 10 अक्टूबर को मायके आई थी। इससे पहले कि वह परीक्षा देती पति मायके आकर दो दिन पहले मौसी के घर ले जाने की बात कहकर मायके से साथ ले गया। यहां होटल में रविवार दोपहर पति होटल स्टॉफ की मदद से लहूलुहान अवस्था में पत्नी को अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता ने दामाद पर आरोप लगाया कि बेटी को झूठ बोल...